BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 3:00 pm
KHABAR : नीमच में महिला दिवस पर पालक संघ का सम्मान समारोह, महिला विंग पदाधिकारियों को मिला सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पालक महासंघ मध्य प्रदेश के बेनर तले ‌विगत 02 वर्षों से  जिला इकाई नीमच के माध्यम से जिला नीमच अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में ‌ बच्चों एवं उनके अभिभावकों के हितों की आवाज बनकर संगठन को गति दिलाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली जिला इकाई नीमच (महिला विंग) से जुड़ी महिला पदाधिकारी उमा जैन, भावना कांठेड़, मंजु जोगनिया, श्वेता शर्मा एडवोकेट का पालक संघ मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच की ओर से सादे समारोह में सम्मान का प्रतिक दुपट्टा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पालक संघ के पदाधिकारी लाक्षाकार एवं ‌मिशन विश्व गुरु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण सोलंकी, ‌सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार अग्रवाल,‌ श्याम टांकवाल,‌ शशि दुबे, पंडित कमल शर्मा,‌ कपिल शुक्ला, ‌अमृत पाटीदार कनावटी आदि  उपस्थित थे।


उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पालक संघ जिला इकाई नीमच के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा ‌ द्वारा बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के हितों के संरक्षण हेतु विगत ‌02 वर्षों से चलाये जा रहे विभिन्न प्रकल्पो को गतिशील बनाने हेतु महिला विंग पदाधिकारियों द्वारा पालक संघ के बेनर तले ‌ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु स्कूल बेग पालिसी 2020 का पालन कराना, निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की ही बुक्स चलाने, निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों से ग़ैर क़ानूनी और मनमर्जी फीस वृद्धि, बच्चों को स्कूल लाने ले जाने ओवरलोड और ओवर स्पीड वाहनों के मालिकके विरुद्ध पालकगणो की आवाज उठाना बनकर जिला प्रशासन को अवगत कराने सहित विभिन्न शिक्षा से जुड़ी समस्या के बारे में नियमानुसार उचित कार्यवाही हेतु समय समय पर ज्ञापन आदि सौंपकर सेवाएं देने में महिलाओं की भागीदारी निभाई जाती रही है। जिला मुख्यालय नीमच पर 4 वर्ष से स्वीकृत सीएम राइज (सांदीपनि) स्कूल निर्माण प्रारंभ न होने से संबंधी शहरवासियों की प्रमुख मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से निरंतर ज्ञापन आदि सौंपकर मांग उठाई जाना, पालक संघ के बेनर तले जिला मुख्यालय नीमच स्थित शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहन राशि, शील्ड प्रशस्ति पत्र  प्रदाय कर सम्मानित कराना। शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 परिसर में आर्थिक रूप से पिछड़े पालकगणो के बालकों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क बुक ‌एक्सचेंज मेला आयोजित करने में सक्रिय सहयोग देने पर महिला विंग पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी पालक संघ जिला इकाई के मिडिया प्रभारी कपिल शुक्ला द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE