BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 3:02 pm
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लाइव प्रसारण में झूमे खेल प्रेमी, पढे़ मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में रविवार, 8 मार्च को क्रिकेट के प्रति दीवानगी का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (Shri SR Group of Colleges) द्वारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का भव्य लाइव प्रसारण किया गया।

मैच की शुरुआत से ही मैदान में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। विशाल स्क्रीन पर भारतीय टीम को खेलते देख युवाओं और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर चौके-छक्के पर पूरा मैदान तालियों और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंज उठा।


कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र तिवारी द्वारा नीमच नगर के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए इस आनंददायी कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में खेल भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को एक स्वस्थ मनोरंजन का मंच प्रदान करना था।


कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की नगरवासियों ने काफी प्रशंसा की। उपस्थित नागरिकों का कहना था कि नीमच में इस स्तर का सामूहिक आयोजन लंबे समय बाद देखने को मिला है, जिससे न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि सामाजिक एकजुटता भी बढ़ी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की इस शानदार व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया गया।


भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पूरा मैदान आतिशबाजी और जश्न के माहौल में सराबोर हो गया। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस प्रबंधन ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर समस्त देशवासियों और नीमच वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE