रतलाम। सोहनगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के बालक /बालिकाओं को अपनी प्रतिभा को दूरदर्शन चौनल इंदौर मालवा लोकगीत प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय के बालक-बालिकाओं में यशस्वी पाटीदार, पायल मेहता, महक पांचाल, कशिश पाटीदार, प्रियांशी पाटीदार, कृति पाटीदार, वैदिका पाटीदार, दृष्टि पाटीदार, दिक्षा पाटीदार, रोहित पाटीदार, नीतराज पाटीदार, नैतिक पाटीदार, अभय भाटी, अथर्व पांचाल, तनीश पाटीदार द्वारा मालवा लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने मंच पर आकर क्षेत्रीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की मधुर ध्वनि के साथ गाए गए लोकगीतों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के संचालक कन्हैया लाल पाटीदार ने बताया कि मालवा अंचल के लोकगीतों में ग्रामीण जीवन, प्रकृति, त्यौहारों और पारिवारिक भावनाओं का सजीव चित्रण होता है।
यह प्रस्तुति न केवल मनोरंजक थी, बल्कि अपनी लोक-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का प्रेरणादायक प्रयास भी थी। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के राकेश पाटीदार, प्रदीप पाटीदार एवं समस्त स्टॉप ने सभी को बधाई दी।