BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 4:01 pm
BIG NEWS : जबलपुर को करोड़ों की सौगात, सीएम डॉ मोहन बोले- महिला कल्याण-सशक्तिकरण के लिए काम कर रही सरकार, सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिला कल्याण, नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार 4000 रुपये का एचपीवी टीका मुफ्त में लगवा रही है। वहीं सीएम ने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में बेटियां नाम कमा रही है।


जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आडिटोरियम सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का आगे का जीवन कष्टदायक हो जाता है। यदि 14 वर्ष की आयु तक और 15वें वर्ष से पहले टीकाकरण हो जाए तो उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से लगभग 4 हजार रुपये का एचपीवी टीका इस अभियान में निःशुल्क लगाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की संभावनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान है। हमारी सरकार राज्य में शासकीय नौकरियों और स्थानीय निकाय चुनावों में बहन-बेटियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला है। लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE