BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 4:16 pm
KHABAR : पटवारियों का तीन दिन का सामूहिक अवकाश शुरू, समयमान-वेतनमान सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज, शासकीय कार्यों का बहिष्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। जिले में प्रांतीय पटवारी संघ के आह्वान पर सोमवार से पटवारियों ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश शुरू कर दिया है। इस दौरान वे शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसी क्रम में धार तहसील के पटवारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार दिनेश कुमार उईके को ज्ञापन सौंपा।


पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय जाट ने बताया कि संघ ने 5 मार्च को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना जारी करने की मांग की थी। इसमें समयमान-वेतनमान, वेतन निर्धारण, सेवा सत्यापन, लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान और स्वामित्व योजना के तहत किए गए व्यय के भुगतान जैसी मांगें शामिल हैं।


कार्रवाई नहीं होने से पटवारियों में असंतोष
उन्होंने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जिले के पटवारियों में असंतोष है। इसी के चलते 9 मार्च से तीन दिन का सामूहिक अवकाश लेकर शासकीय कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है।


संघ के अनुसार, इस दौरान पटवारी शासकीय व्हाट्सएप समूहों से भी खुद को अलग रखेंगे। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE