तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना मे रंग पंचमी के पावन पर्व पर छत्री बाग़ स्थित अंजलीलाल मंदिर प्रांगण से अंजनीलाल युवा वाहिनी द्वारा परंपरागत गेर निकाली जाती है. इस वर्ष सुबह 7 बजे श्रीं राम प्रभात फेरी मंडल द्वारा ढोलक की थाप एवं होली के गीतों को गाते सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी की बधाई दी. वही प्रातः 10 बजे अंजनीलाल युवा वाहिनी द्वारा डीजे, ढ़ोल एवं ताशा पार्टी के साथ धूमधाम से निकाली गईं जिसमे स्पेशल ठंडाई का आनंद लेकर युवा गैर मे सम्मिलित हुए रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल होने के लिए पहुंचे.गैर परम्परागरत स्वारी मार्गाे से होती हुई पुनः अंजलीलाल मंदिर प्रांगण पहुंची गैर मे युवाओं जिन्होंने जमकर रंग और गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को रंग पंचमी की बधाई दी गैर के समापन के अंत मे सहभोज का आयोजन किया गया गैर को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया।