BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 5:38 pm
KHABAR : मार्च माह की इस तारीख को होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्‍त का वितरण, उत्सव के रूप में मनाएंगे दिवस, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशितीन समान किश्‍तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वी किश्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी असम से किया जा रहा है, जिसे "पीएम किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जावेगा। "पीएम किसान उत्सव दिवस" माननीय विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जावेगा।

ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर, बडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।योजनांतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम हेतु विलेज नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। VNO संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों कोकिश्‍त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी (पीएमकिसान मोबाईल एप, पीएमकिसान पोर्टल एवं सीएससी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग (संबंधित बैंक शाखा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) एवं पीएमकिसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी देंगे।

कार्यक्रम से जुडने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है। उक्त ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होंगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE