BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 6:02 pm
KHABAR : शमशाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा, सीएम डॉ मोहन ने नाम सूर्यनगर करने का किया था ऐलान, पढे़ खबर

Share On:-

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद नगर परिषद की बैठक विधायक सूर्यप्रकाश मीणा के मुख्यआतिथ्य में हुई। बैठक में नगर परिषद का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन भेजने की कार्यवाही की गई। नाम बदलने की प्रक्रिया में यह प्रस्ताव पहली कागजी कार्यवाही है। इसके बाद जिला पंचायत एक प्रस्ताव शासन को भेजेगी और पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी समय में शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर कर दिया जायेगा।


दरअसल 7 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शमशाबाद पहुंचे थे। जब वो मंच से विकास कार्यों की घोषणा कर रहे थे तभी विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने मंच से ही शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की घोषणा की थी। कार्यवाही पूरी होने के बाद शमशाबाद सूर्यनगर नाम से जाना जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE