BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 7:21 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में हुए चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा फरार आरोपी संत रमता राम की तलाश एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में संलिप्त आरोपी संत रमता राम घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषणा की गई है कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपी संत रमता राम के संबंध में ऐसी सूचना देता है जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 25,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE