BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 10:16 am
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में किए जाएंगे विभिन्न कार्य, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए इस दौरान पिछले वर्ष संचालित अभियान की उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाए, उन्होंने कहा कि जिले के तालाबों, नदियों, बावड़ियों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में किए गए सभी कार्यों (मनरेगा को छोड़कर) की प्रविष्टि भारत सरकार के जल संचयदृजन भागीदारी (श्रैश्रठ) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं वाटरशेड विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण से जुड़े कार्य किए जाएंगे साथ ही खेत-तालाब, अमृत सरोवरों के कार्यों को पूर्ण करने, भू-जल संवर्धन के प्रयास करने तथा प्राचीन एवं पारंपरिक जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णाेद्धार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नगरीय निकायों द्वारा नगर क्षेत्रों में जल संग्रहण संरचनाओं का संवर्धन, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने, नालों की सफाई, तालाबों एवं बावड़ियों के संरक्षण तथा हरित क्षेत्रों के विकास के कार्य किए जाएंगे, इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पौधरोपण, जागरूकता रैली, प्रतियोगिताएं एवं शैक्षणिक संस्थानों में आईईसी गतिविधियां आयोजित कर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल-जल योजनाओं से जुड़े भू-जल स्रोतों के रिचार्ज, पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई तथा उनके संरक्षण एवं रख-रखाव से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।


वन विभाग द्वारा भू-जल संवर्धन से जुड़े कार्यों के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा तथा वन क्षेत्रों में वन्य जीवों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जल संरचनाओं का निर्माण और तालाबों का गहरीकरण कराया जाएगा।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने, जल संरक्षण के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को जल एवं पोषण मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।


जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तालाबों के पाल की मरम्मत व पुनर्निर्माण, पिचिंग, घाटों की मरम्मत तथा फ्लशबार और स्लूइस वॉल की सफाई व मरम्मत की जाएगी, नहरों की सफाई, स्टॉपडेम, बैराज व वीयर की मरम्मत तथा लघु जलाशयों में रिसाव रोकने के कार्य भी किए जाएंगे।


कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनप्रतिनिधिगण के सहयोग से अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में जल स्रोतों का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मण्डलोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षयसिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ, मेघनगर एवं थांदला, डिप्टी कलेक्टर्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE