BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 10:18 am
NEWS : ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर मनाया गया महिला दिवस, महिलाओं की गरिमा, शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मधु दीदी ने बताया कार्यक्रम में महिलाओं की गरिमा, शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला का हर रूप पूजनीय और सम्माननीय है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है। नारी के विभिन्न रूपों की पूजा देवी दुर्गा, काली और सरस्वती के रूप में की जाती है, जो शक्ति, साहस और ज्ञान की प्रतीक हैं।


वक्ताओं ने बताया कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां नारियों का सम्मान और पूजा होती है, वहां देवताओं का निवास होता है। इसलिए समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और अधिकार मिलना आवश्यक है।


इस अवसर पर महिलाओं को आत्मसम्मान, आध्यात्मिक जागरूकता और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE