BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 10:25 am
NEWS : जात-पात की करी विदाई, हिन्दू हम सब भाई-भाई के जयघोष से गूँजा चित्तौड़गढ़, समरसता संगोष्ठी श्संगत और पंगतश् में उमड़ा जनसैलाब, विनायक राव देशपांडे ने दिया सामाजिक एकता का मंत्र, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी (चित्तौड़गढ़ विभाग) के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में श्समरसता संगोष्ठीरू संगत और पंगतश् कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा और प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। पूरा ऑडिटोरियम श्भारत माता की जयश्, श्जय जय श्री राम और श्जयकारे वीर बजरंगीश् के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक छटा
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका अंजलि सेन के शुभांजलि ग्रुप की बहनों द्वारा शौर्य का प्रतीक श्खड्ग नृत्यश् प्रस्तुत किया गया। विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम अमेरिया द्वारा की गई। दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका लोपामुद्रा जोशी द्वारा समरसता विषय पर सुमधुर श्काव्य गीतश् ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का संचार किया। उसके बाद विहिप चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने अपना उद्बोधन दिया । कार्यक्रम का मंच संचालन नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा और नगर सह मंत्री जयेश भटनागर द्वारा किया गया।


तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनायक राव देशपांडे विहिप के केंद्रीय संगठन सह मंत्री का विहिप के जिला मंत्री चंद्र शेखर सोनी और बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू व मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका शिवानी साहू व दीपिका छिपा के नेतृत्व में तलवार और विजय स्तभ का प्रतीक और जौहर की छवि भेंट कर स्वागत किया गया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ण और आर्थिक असमानता की बेड़ियों को तोड़कर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा सदियों पहले ऐसी जातीगत भेदभाव नहीं थे। यह सब तो हमारी संस्कृति को नष्ट करने के षड़यंत्र के चलते मुगलों द्वारा किया गया है । हम सब एक देश में समरस हो कर रहते थे। उसका जीता जागता उदाहरण हमारे यहाँ आयोजित होने वाले कुंभ मेले है जहाँ बिना किसी जातिगत भेदभाव के एक घाट पर हर कोई स्नान कर सकता है।


उन्होंने आह्वान किया कि छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना को जड़ से समाप्त कर हमें श्हिन्दू हम सब भाई-भाईश् के भाव को आत्मसात करना चाहिए। संगत और पंगत के महत्व को समझाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जब हम साथ बैठते हैं (संगत) और साथ भोजन करते हैं (पंगत), तब हृदय की दूरियां मिटती हैं और अपनत्व बढ़ता है।
सेवा ही धर्म के ध्येय को आत्मसात करते हुए समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को गले लगाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है।


उन्होंने सांस्कृतिक एकता पर जोर देते हुए कहा की हमारी जड़ें एक हैं, हमारे पूर्वज एक हैं, इसलिए समाज में किसी भी आधार पर विभाजन स्वीकार्य नहीं है। कार्यक्रम में संत विनोद चंद्र यति महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म वही है जो जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं। अंत में श्बजरंग दल विभाग संयोजक योगेश दशोरा ने समरसता मंत्रश् का वाचन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विहिप जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में उतारने का आग्रह किया तथा आगे भी इसी तरह स्नेह सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा की। 


संगोष्ठी के पश्चात ऑडिटोरियम परिसर में ही सामूहिक श्भोज-प्रसादश् का आयोजन हुआ, जहाँ सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन कर श्समरसताश् का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राजस्थान क्षेत्र मंत्री सुरेश चन्द्र उपाध्याय,दुर्गा वाहिनी की राजस्थान संयोजिका लता पाण्डिया,प्रांत मंत्री कोशल गौड़,प्रांत सहमंत्री सुंदर कटारिया ,युधिष्टिर सिंह, अनिल चतुर्वेदी,मनोज सोनी,मदन त्रिपाठी,मुकेश नाहटा,संघ के विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट,विहिप पूर्व प्रांत मंत्री लक्ष्मीनारायण जोशी,मातृ शक्ति विभाग संयोजिका संगीता ओझा ,निम्बाहेड़ा जिला अध्यक्ष प्यार चंद्र सेन , जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा,मंजुलता जोशी,चित्तौड़ जिला मंत्री चंद्र शेखर सोनी ,निम्बाहेड़ा जिला मंत्री भरत पालीवाल, प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष पुष्कर पाटीदार जिला मंत्री यशपाल सिंह नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा,विजय जागेटिया, गोपाल छिपा सागर व्यास,आशीष वैष्णव,बबलेश शर्मा ,दिलीप जोशी,पंकज जीनगर,अशोक चौहान, दीपक वर्मा,विक्रम गवारिया, प्रकाश वैष्णव, सचिन यति, कान सिंह, राकेश खाब्या, अंकित सोनी, लक्ष्यराज, बालाराम मूंदड़ा, प्रेम लड्ढा, महावीर किर, महावीर भड़कतिया, जय वाघेला, विनोद पटवा,हीरा लाल भोई ,अंकुर सिंह,मदन गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, अमन, राजेश राव, सुमित हेड़ा, शुभम घनश्याम साहू, अमित मीना जय सिंह वाघेला ,दुर्गावाहिनी जिला सह संयोजिका ममता शर्मा, मातृशक्ति नगर संयोजिका सपना कीर, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू , बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आरुषि पंड्या , जिला महाविद्यालय छात्रा प्रमुख श्वेता वैद्य , दुर्ग खंड संयोजिका रिया चौबीसा, सदर बाजार खंड संयोजिका  आरती प्रजापत निवेदिता सेन, सलोनी रावल ,प्राची डांगी, शानू पाराशर, काजल खटीक, कृष्णा भील, निशि, नव्या, तनिषा सोलंकी, मीनल, खुशी, अर्पिता, आयुषी, जिया, अक्षिता , दिक्षिता, नेहा, देवांश, कुलदीप, देवेंद्र, तनिष, बबलू, ईशान, भव्य, मिशु, गणेश, प्रतीक जगदीश गंगवाल, पहलवान कमल गुर्जर, राजन माली, सुशील शर्मा विधायक चंद्रभान सिंह, अनिल इनानी, ओम प्रकाश शर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE