BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 10:35 am
NEWS : म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत, जिला कलक्टर के निर्देश पर पांडल पोल झरना क्षेत्र में सफाई अभियान प्रारंभ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान के तहत ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर पांडल पोल झरना क्षेत्र में सफाई अभियान प्रारंभ किया गया।


गौरतलब है कि शनिवार प्रातः जिला कलक्टर ने दुर्ग के मुख्य द्वार पांडल पोल के समीप स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।


जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के नेतृत्व में आज सोमवार को “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत पांडल पोल झरना क्षेत्र से झाड़ियां हटाने तथा व्यापक सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र में फैली झाड़ियों की सफाई, कचरा हटाने तथा आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE