चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ स्थित ए.एन.एम. सेन्टर में प्रयास संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा लोक कल्याणकारी सेवाओं से आमजन को अवगत करवाने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव गोयल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन योजना 2015, जनजातीय अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों को कानूनी सेवा योजना 2016, बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवा योजनाएं 2014 एवं राजस्थान पीड़ित मुआवजा योजना से उपस्थित जन को अवगत करवाया। साथ ही साथ उपस्थित जन को महिलाओं के अधिकारों से अवगत करवाते हुए महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता/काउंसलर भारती गहलोत, प्रयास संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।