BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 2:38 pm
NEWS : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले की कालिका पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत एक एएसआई व दो महिला कांस्टेबलों को उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर द्वारा एएसआई श्यामा गुर्जर, महिला कांस्टेबल बीना एवं महिला कांस्टेबल आरती कुमावत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसआई श्यामा गुर्जर और महिला कांस्टेबल बीना वर्तमान में चित्तौड़गढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत हैं और महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित रूप से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का कार्य किया जाता है। इसके साथ ही टीम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी भी दी जाती है।


कालिका पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा टीम समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, राजकोप एप तथा अन्य सुरक्षा साधनों के उपयोग के बारे में भी जागरूक करती है।


चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर तीनो महिला कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले की पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। कालिका पेट्रोलिंग जैसी पहल के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।


इस सम्मान से चित्तौड़गढ़ पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में भी पुलिस टीम इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आमजन, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE