गरोठ। किशोरियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को गरोठ अस्पताल में 14 वर्षीय छात्राओं के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसडीएम राहुल चौहान ने इस अवसर पर टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. दरबार गोपालसिंह ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है।
डॉ. गोपालसिंह ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया।