BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 5:24 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 71 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए है। इस मोके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बीएस कलेश सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भाटखेडी मनासा के दुर्घटना पीडित राजू पिता ओकार बंजारा ने नीमच के एक निजी चिकित्‍सालय द्वारा आयुष्‍मान कार्ड का लाभ नहीं देते हुए उपचार के लिए 1.50 लाख की नगद राशि लेने संबंधी शिकायत पर कलेक्‍टर ने पीडित राजू को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाने और निजी चिकित्‍सालय द्वारा ली गई उपचार राशि वापिस दिलाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है।

कलेक्‍टर ने मनासा क्षेत्र के दांता निवासी गोपाल गरासिया के आवेदन पर उनकी पत्नि गुड्डीबाई की गंभीर बीमारी के उपचार में इस वर्ष की 5 लाख रूपये की आयुष्‍मान लिमिट पूरी हो जाने पर, रेडक्रास से उपचार सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश भी रेडक्रास प्रभारी को दिए है।  

जनसुनवाई में लक्ष्‍मीपुरा की कंकुबाई, कनावटी के भागीरथ, सरवानिया महाराज के मोहम्‍मद आसीफ, नीमच के मांगीलाल, गिरदौरडा के किशनसिह, कनावटी की यशोदाबाई, हिंगोरिया की सायराबाई, खिमला के गोपाल बंजारा, जीरन के लालुराम, कंजार्डा की रेखा कुलमोदिया, पालसोड़ा के अमरदास बैरागी, गिरदौड़ा के किशनसिह, टीआईटी कॉलोनी नीमच की अनिता शिंदे, पिपल्‍यासिंघाडिया के भेरूलालने अपनी समस्‍याएं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह नयागांव के सत्‍तु धाकड़, साकरियाखेड़ी के बंशीलाल कनावटी की आशा राय, मनासा की भागवंतीबाई, जीरन के जितेन्‍द्र बैरागी, हामाखेडी के चंद्रप्रकाश, ग्‍वालदेविया की मंगलादेवी, कराडिया महाराज की मंजूबाई, मातारूंडी के करामात, बराडा की लक्ष्‍मीबाई, सोनडी के बाबुलाल, केलुखेड़ा के मांगीलाल, भाटखेड़ी की पूजाबाई, कुण्‍डला के राधेश्‍याम, नीलि‍या के कन्‍हैयालाल, अमावली जागीर के रमेशनाथ, इंदिरानगर नीमच की इन्दिराबाई, राजस्‍व कॉलोनी रतलाम के अमित सिह, इकलिंगपुरा के कमलसिह, बोरदिया कला के कालूसिह ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE