BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 5:42 pm
KHABAR : एडीएम कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण स्‍तर पर नियुक्त चार्ज अधिकारियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए जिले में द्वितीय चरण का जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को पी.जी.कॉलेज नीमच के कम्‍प्‍यूटर लेब में आयोजित किया गया। 
अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश की उपस्थिति में सोमवार को आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए नगरीय और ग्रामीण स्‍तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्‍हें जिला स्‍तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में कलेक्‍टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी , अपर कलेक्‍टर एवं जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्‍त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जनगणना लिपिक और चार्ज अधिकारी मौजूद थे।

जनगणना के जिला प्रभारी संदीप घोरे ने एमएमएस पोर्टल पर हैण्‍ड्सऑन प्रशिक्षण दिया। उन्‍होने जिला जनगणना हस्‍तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची एवं प्रकिया प्रवाह का भी हैण्‍ड्सऑन प्रशिक्षण दिया और प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की सूची को एक्‍सेल में अपलोड कर, नियुक्ति आदेश जारी करने के बारे में भी बताया ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE