BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 6:14 pm
KHABAR : जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस से की गई समीक्षा, अधिकारियों को मिले जनगणना की सभी गतिविधियां समन्वय के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए दिनांक 10 मार्च 2026 को भोपाल से NIC के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी गतिविधियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अदिती गर्ग, जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, नगर जनगणना अधिकारी, नगर पालिक निगम के अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार, चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जनगणना के प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों जैसे मकान सूचीकरण, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का गठन, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल पर अधिकारियों के पंजीयन एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करने, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन तथा फील्ड स्तर की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स तथा प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं आंकड़े CMMS पोर्टल पर समय-सीमा के भीतर अपलोड किए जाएं तथा मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर समय पर अपलोड करने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत सभी गतिविधियां आपसी समन्वय के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE