BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 7:05 pm
BIG REPORT : नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, एसपी अंकित जायसवाल ने 21 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय जन सुनवाई और सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस कन्ट्रोल रूम, नीमच में किया गया। शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की 21 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया और लगभग 25 आवेदकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन ने सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने और लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनता शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके पालन में नीमच जिले में यह शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी अंकित जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत की। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया। इस दौरान भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE