BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 7:16 pm
KHABAR : मंदसौर में जिला स्तरीय जनसुनवाई, 40 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण, कलेक्टर अदिती गर्ग और अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 40 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदसौर जिले के बनी निवासी आवेदक लक्ष्‍मीनारायण ने मकान में आने जाने का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के डौराना निवासी लच्‍छीराम ने मकान का ड्रोन सर्वे करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के दलौदा सगरा निवासी आवेदक परमानंद ने किसान कल्‍याण योजना की राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के पटेला निवासी आवेदक आशाराम ने कृषि भूमी का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान मकान हेतु भूमी नक्‍शा दुरूस्‍त करवाने, अतिक्रमण हटाने, आर्थीक सहायता, कब्‍जा दिलवाने, जमीन का सिमांकन करवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने व भूमी पट्टे पर दिलवाने इत्यादि तरह-तरह के आवेदन आये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE