BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2026, 7:48 pm
KHABAR : किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में आज निःशुल्‍क एचपीवी टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए निरूशुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए आज 11 मार्च 2026 को महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने 14 से 15 वर्ष तक की चिन्हित बालिकाओं को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र स्‍तर पर स्‍थापित टीकाकरण केंद्रों पर लाकर उनका एचपीवी वैक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जनपद सी.ई.ओ. और सभी सीएमओं को दिए हैं। कलेक्‍टर चंद्रा ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए, कि सभी जिला नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की 5-5 नोडल पंचायतों का बुधवार को भ्रमण कर, एच.पी.वी.टीकाकरण के लिए गठित पांच सदस्‍यीय टीमों के सदस्‍यों को प्रेरित कर, अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को मोबिलाईज कर उनका एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित करवाएंगे। एसडीएम एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण कर, इस महाअभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने जिले में नरवाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को जागरूक करने और नरवाई जलाने की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। समझाईश के बाद भी यदि कोई किसान अपने खेतों में नरवाई जलाएगा, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है, कि राजस्‍व एवं कृषि विभाग का मैदानी अमला नरवाई जलाने की घटनाओं पर कडी निगरानी रखे और सुनिश्चित करें, कि जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने नगरपालिका नीमच को 100, नगर परिषदों को 50-50 एवं नगर पंचायतों को 30-30 लक्षित बालिकाओं का एक दिन में बुधवार को एच.पी.वी. टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य प्रदान किया है। सभी जिला नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र की पंचायतों में 20-20 बालिकाओं का एच.पी.वी.टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य भी दिया हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम  बीएस कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE