नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के जलप्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पवार ने बताया कि हिंगोरिया फिल्टर प्लांट का 13 मार्च 2026 को साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। इसी कारण 13 मार्च शुक्रवार को संपूर्ण नीमच शहर में जल वितरण बाधित रहेगा।

पवार ने बताया कि 13 मार्च को दी जाने वाली जल सप्लाई अब 14 मार्च 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी और 14 मार्च की सप्लाई 15 मार्च 2026 को दी जाएगी। इसके अनुसार आगे की सप्लाई में भी एक दिन का अंतराल रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि इस असुविधा के मद्देनजर जल का यथासंभव संरक्षण करें।
