BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 12:20 pm
KHABAR : सिंहस्थ- 2028 के निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, बोले- निर्माण कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करें, गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, धीमी गति से काम करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को सिंहस्थ- 2028 के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली पर्व के बाद कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने और कार्य की अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए।

सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सीवेज पाइपलाइन डालने सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जोन में सीवेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। वहीं कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की भी जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान अलग-अलग टीम बनाकर नाली निर्माण, बिजली पोल लगाने और पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य समानांतर रूप से किया जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई ठेकेदार धीमी गति से कार्य कर रहा है और चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं करता, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बैठक में नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग निर्माण कार्यों और उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से वीर भारत संग्रहालय में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इसे महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसकी प्रगति की नियमित जानकारी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही चौबीस खंबा मार्ग निर्माण सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सिंहस्थ- 2028 से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE