जीरन। नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक टॉयलेट और शौचालयों की समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम बना हुआ है। नगर के कई स्थानों पर महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन नगर परिषद की ओर से दवाइयों का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए तथा मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि संभावित बीमारियों को रोका जा सके।