BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 2:11 pm
KHABAR : इंदौर में बीएड रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, परिणाम में त्रुटियों का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी, 7 दिन में री-चेकिंग का आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। एनएसयूआई ने देवी अहिल्या बाई विश्व विद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके चलते छात्रों ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परिणाम में हुई त्रुटियों को तत्काल सुधारने की मांग की है।

एनएसयूआई का आरोप है कि घोषित परीक्षा परिणाम में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। संगठन ने यह भी दावा किया कि इस मामले में शिक्षा माफियाओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉपियों की दोबारा जांच (री-चेकिंग) कराने और संशोधित परिणाम पुनः घोषित करने की मांग की। दबाव बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शन में शुभम ठाकुर, मोहित जाट, देव चौहान, परम सोनकर, कुनाल सुनहरे, रुद्र सिंह चौहान, सागर बरेठा, छोटू यादव, सौम्य चौधरी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष जांच और सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE