नीमच। अग्रवाल समाज नीमच की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार 9 मार्च को रात्रि 8ः00 बजे अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल (स्वतंत्र) की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में अग्रवाल समाज नीमच छावनी की जनगणना की पुस्तक का विमोचन 29 मार्च को करने तथा अग्रवाल समाज के चुनाव 26 अप्रैल को कराए जाने का निर्णय लेते हुए समाज हित में अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज नीमच के सचिव अशोक मंगल ने बताया कि 9 मार्च सोमवार को अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी में संपन्न हुई अग्रवाल समाज नीमच की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव 26 अप्रैल को चुनाव अधिकारी डी सी मित्तल के नेतृत्व में कराए जाने तथा अग्रवाल समाज नीमच द्वारा छावनी नीमच व नीमच सिटी में निवासरत अग्रवाल परिवारों की कराई गई जनगणना की पुस्तक का विमोचन समारोह 29 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंगल ने बताया कि बैठक में समाज हित के अनेक मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। मंगल ने बताया कि अग्रवाल समाज की मतदाता सूची में जिसको भी अपना नाम चेक करना हो वह अग्रवाल समाज के सचिव अशोक मंगल व जेके प्रोविजन के यहां जाकर चेक कर सकते हैं और नए नाम जुड़वा सकते हैं। बैठक में अग्रवाल समाज कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।