रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी देने के उद्देश्य से 9 मार्च से 13 मार्च तक विभिन्न विकासखंडों में कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 10 मार्च को जावरा विकासखण्ड के ग्राम उकेड़िया, हाट पिपलिया, मिंडली एवं रोझाना में किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर तथा कॉम्बो कंबाइन हार्वेस्टर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का डिमोस्ट्रेशन किया गया गया। इन यंत्रों के माध्यम से फसल कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन को आसान बनाने और खेतों में अवशेष जलाने की समस्या को कम करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। 11 मार्च को पिपलोदा के ग्राम कालूखेड़ा, ग्राम बड़ायला माताजी, ग्राम शक्करखेड़ी, 12 मार्च को आलोट के ग्राम पिपलिया सिसोदिया, ग्राम लसुड़ियाखेड़ी, ग्राम विक्रमगढ़, ग्राम ताल में एवं 13 मार्च को सैलाना के ग्राम नायन, ग्राम भैरूघाट, ग्राम आडवाणिया, ग्राम सैलाना में डिमोस्ट्रेशन किया जाएगा।