BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 5:19 pm
KHABAR : जिला न्यायालय परिसर में विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना ने दिखाई वाहन को हरी झंडी, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेगा प्रचार

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नीमच तथा तहसील न्यायालय मनासा, जावद एवं रामपुरा में किया जाना हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार 11 मार्च 2026 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से माननीय विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया।

उक्त प्रचार वाहनों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आमजन को होने वाले लाभों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार वाहनों पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा लोक अदालत से संबंधित पैम्फलेट का वितरण भी किया जाएगा। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखने हेतु प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राकेश कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बोरासी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल खाड़े, अंकित जैन, अभय प्रतापसिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार तथा विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE