BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 6:27 pm
KHABAR : इंस्टाग्राम लवर के धोखे ने ली जान, प्रेमी ने शादी का वादा कर तुड़वाया रिश्ता, फिर कर दिया इनकार, सुसाइड नोट लिखकर युवती ने लगाई फांसी, पढे़ खबर

Share On:-

धार। शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान शारदा पिता जोगड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी लैब में काम करती थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर शारदा घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां शारदा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। घटना के बाद परिजन और पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। करीब चार साल तक दोनों के बीच संबंध रहे और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।


सुसाइड नोट में युवती ने यह भी लिखा कि जब उसके परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो पहले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल में शादी करने का वादा किया। 


युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। चैट में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जो पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिए हैं।


कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे  कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE