शाजापुर। भू-अभिलेख प्रबंधन, जिला शाजापुर के तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल द्वारा प्रत्येक राजस्व न्यायालय के लिए संविदा आधार पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 770 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल https://mponline.gov.in/ के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य विस्तृत जानकारी पोर्टल लिंक
https://chayan.mponline.gov.in/Portal/Services/MPLRS/links.aspx?langid=en-US&Post=7QM2m8z80MLCQyo/U3xfwA==
से प्राप्त की जा सकती है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है।