झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम द्वारा जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) तांदलादरा, अगराल, गडवाड़ा, भंवरपिपलिया, खजूरखो, झिरी, आमलीपाड़ा, तारखेड़ी, रामनगर, झावलिया, कुड़वास, नल्दी छोटी, भोयरा, डिग्गी एवं मोहनपुरा भूरका में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तथा एएनएम ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा संबंधित सीएचओ एवं एएनएम का 07 दिवस का वेतन कटौती करने तथा कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।