BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 3:19 pm
REPORT : ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत? स्वच्छता अभियान में भ्रष्टाचार के आरोप, निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स पर लगे ताले, घटिया निर्माण से बेकार हुए, जनता ने उठाए सवाल, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। नगर परिषद जीरन द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बनाए गए सुलभ कॉम्प्लेक्स भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए इन कॉम्प्लेक्स में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और कार्य में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। निर्माण के करीब दो वर्ष बाद भी अधिकांश कॉम्प्लेक्स आम जनता के उपयोग में नहीं आ पाए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन फिटिंग और अन्य सामग्री में निम्न गुणवत्ता का उपयोग किया गया, जिसके कारण पानी की सप्लाई व्यवस्था शुरू होने से पहले ही खराब हो गई और कई जगह पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या सामने आ गई।

चीताखेड़ा दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बने सुलभ कॉम्प्लेक्स को हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान खोला गया, लेकिन उपयोग शुरू होते ही पानी की लाइन में लीकेज और अन्य खामियां सामने आ गईं। लोगों का कहना है कि टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री भी कम गुणवत्ता की लगाई गई है, जिससे भवन की स्थिति खराब हो रही है।

नगरवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई, वहीं संबंधित इंजीनियर द्वारा सही निगरानी नहीं किए जाने से कार्य में अनियमितता हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर जांच की जाती तो निर्माण में हुई गड़बड़ियां सामने आ सकती थीं।

नगर के नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंच सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE