BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 3:54 pm
NEWS : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्तौड़गढ़ दौरा तय, मार्च माह की इस तारीख को आएंगे यहां, जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर व एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी पास, रूट व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की व्यवस्था, हेलीपेड तैयारियों, बैरिकेडिंग, सार्वजनिक शौचालय, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा रूट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस एवं नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र मेघवाल, एडीएम रामचंद्र खटीक, एसीईओ राकेश पुरोहित, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, अंशुल आमेरिया सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE