BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 5:50 pm
KHABAR : संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में निःशुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन, 114 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी मेंगुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटील, नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ.राजेश धाकड़ के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.ऋतुराज शर्मा, डा.इतेश व्यास नेत्र चिकित्सा सहयक दिलीप चंदेल एवं आशा, आशा सुपरवाईजर,  के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई।

संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरूवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के निरूशल्क‍ शिविर का 114 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 18, नाखूना के 3, दूर नजर के चश्में के लिए 12, आंखों की एलर्जी के 5, तथा पास की नजर के चश्में के लिए 19 नैत्र रोगियों की जांच की गई। नैत्र रोगियों की जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE