नीमच। जनपद पंचायत नीमच क्षेत्र के ग्राम ग्वालतालाब स्थित तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की जाएगी।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदारों को 5 हजार रुपए की राशि जमा कराकर पंजीयन कराना होगा। नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद सफल बोलीदाता को पूरी राशि एकमुश्त जमा करानी होगी।
नीलामी से संबंधित शर्तें एवं अन्य जानकारी कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत नीमच से प्राप्त की जा सकती है।