मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
रेवासदेवड़ा निवासी शिवनारायण कुमावत की कृषि कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। योजना की कंडिका 4(01) के प्रावधान अनुसार कलेक्टर अदिति गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस भमरीबाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान कृषि यंत्रों के उपयोग में दुर्घटना से मृत्यु या अंग भंग होने की स्थिति में आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।