BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 7:51 pm
BIG REPORT : सोनियाना पंचायत को मिला कार्यवाहक सरपंच, श्यामाबाई गुर्जर संभालेंगी सरपंच का दायित्व, सरपंच के निधन के बाद नई व्यवस्था लागू, प्रशासन ने जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनियाना में सरपंच के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर प्रशासन ने नई व्यवस्था तय कर दी है। जारी आदेश के अनुसार श्यामाबाई पति देवलाल गुर्जर को ग्राम पंचायत का कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया गया है। वे उपचुनाव होने तक पंचायत के कार्यों का संचालन करेंगी।

जानकारी के अनुसार निर्वाचित सरपंच विद्याबाई पति धनश्याम प्रजापति का 5 फरवरी 2026 को निधन हो गया था, जिसके बाद सरपंच पद रिक्त हो गया था। पंचायत के कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 38 के तहत प्रक्रिया पूरी की गई।

2 मार्च 2026 को नायब तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से श्यामाबाई गुर्जर को कार्यवाहक सरपंच चुना गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संजीव साहू द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि उपचुनाव तक सरपंच पद के सभी दायित्व श्यामाबाई गुर्जर निभाएंगी। आदेश की प्रति संबंधित विभागों और बैंक शाखा को भी भेजी गई है।

अब उपचुनाव तक पंचायत के प्रशासनिक एवं विकास कार्य श्यामाबाई गुर्जर के नेतृत्व में संचालित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE