माउंट आबू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से वर्ष 2025 बैच के 11 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने विंटर स्टडी टूर के अंतर्गत विद्यालय का भ्रमण किया। माउंट आबू स 12 मार्च स राजस्थान के 11 पर प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों ने माउंट आबू पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का आज भ्रमण किया यह भ्रमण अल्पा चौधरी आईएएस जिला कलेक्टर सिरोही के निर्देशन एवं डॉ. अंशु प्रिया, आईएएस उपखंड अधिकारी आबू पर्वत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन की कार्यप्रणाली, पीएम श्री योजना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए विद्यालय भवन, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, संगीत एवं कला विभाग, खेल विभाग तथा प्राथमिक विभाग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी ली इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम में हरिप्रसाथ एम, सुशांत कुमार, शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बाबरुवान, कुमुद मिश्रा, फरखंदा कुरैशी, दिव्यांश मीणा, अभिषेक कुमार सिंह, गौसिका पी आर, अंकित पाण्डे शामिल रहे।