खरगोन। जिले की पवित्र नगरी महेश्वर की रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा प्रयागराज में नीली आखों से फेमस हुई। उसने एक मस्लिम युवक से शादी करने के बाद मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। मोनालिसा की शादी को लेकर उसके बड़े पापा ने कहा कि हमारी बेटी को लवजिहाद में फंसाया है उसे डराया धमकाया गया होगा क्योंकि हमारे समाज आज तक ऐसा नही हुआ है कि हमारे समाज की लड़की ने अन्य समाज में शादी नही की है। हम सरकार से मांग करेंगे कि हमारी बेटी को न्याय दिलाये।
वही महेश्वर के समाज सेवी मनोज पाटीदार ने कहा कि यह परिवार लंबे समय से यहां पर रह रहा है और इनमें शिक्षा का अभाव है। इस युवती को लव जिहाद में फंसाया देश के गदारो ने। हमारी महेष्वर युवती के साथ अन्याय हुआ है उसके साथ धोखा धड़ी हुई है इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री से उनके खिलाफ कार्यवाई की मांग करेंगे।