दड़ौली। स्थानीय माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा सपना पिता कारूलाल भील, निवासी झिरमिर, ने इस वर्ष राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स (एनएमएमएस) की ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस परीक्षा में चयन होने पर सपना को कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
प्रधानाध्यापक अंबालाल मेघवाल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षिका वर्षा टेलर द्वारा तीन माह तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
सरकारी स्कूल की आदिवासी छात्रा की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया तथा छात्रा की प्रतिभा की सराहना की।