BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 10:43 am
KHABAR : सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों की ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर नेहा मीना ने जिले के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित कर जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है, उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण की व्यवस्था को व्यवस्थित रखें तथा उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति निर्मित न होने दें।

बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले कुछ समय से ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर अधिक लोड होने के कारण बुकिंग में तकनीकी समस्या आ रही थी अब इस समस्या का निराकरण कर लिया गया है और उपभोक्ता पुनः ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं के लिए मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को उपलब्ध सभी बुकिंग माध्यमों की जानकारी दें ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से एजेंसी कार्यालयों पर जाकर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े, उन्होंने कहा कि गैस वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए।

इस दौरान अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE