चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार सांय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं तथा जिला रसद कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास तथा अतिरिक्त निजी सचिव शांतिलाल सुथार उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने न्याय शाखा, आपदा प्रबंधन, लेखा, पूल, विजिलेंस, राजस्व, निर्वाचन, सामान्य शाखा, विकास शाखा, आवक-जावक, भू-अभिलेख सहित जिला रसद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली के माध्यम से करना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक अभिलेखों का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखें।
उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार फर्नीचर की मरम्मत अथवा नए फर्नीचर की खरीद के लिए कार्यालय अधीक्षक को निर्देश दिए