माउंट आबू। 16 गांव राजपूत समाज द्वारा आयोजित मां अर्बुदा अष्टमी मेले का शुभारंभ पारंपरिक गैर नृत्य के साथ किया गया। समाज के अध्यक्ष दलपत सिंह दहिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्रद्धालुओं ने मां अर्बुदा और मां अंबिका की ध्वजा चढ़ाई। इसके बाद रंग-बिरंगे राजपूती परिधानों में सजे महिला, पुरुष और बच्चों ने पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरा परिसर भक्ति व उत्साह के माहौल से गूंज उठा।
माउंट आबू में यह मेले अष्टमी से अमावस्या तक लगभग 8 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। मेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक लोकनृत्य आयोजित होंगे।
इन आयोजनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी माउंट आबू पहुंचते हैं, जिससे यह आयोजन पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाता है।