BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 11:36 am
NEWS : एसएमई का वाइस प्रेसिडेंट बने लक्ष्मण लोहाना, प्रधान मंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को करेंगे साकार, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज एसएमई (स्माल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज) के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के पद पर लक्ष्मण लोहाना की नियुक्ति की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और उद्यमी भारत के विजन को साकार करने के उद्देश्य से एसएमई के चेयरमेन चंद्रकांत सलूके ने लोहाना को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए आधिकारिक आदेश प्रदान किया।

नियुक्ति मिलने पर लक्ष्मण लोहाना ने आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्माल और मीडियम उद्योगों के विकास, फंडिंग, पॉल्यूशन नियंत्रण और मूलभूत समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने आगे बताया कि नए इंडस्ट्रियल पार्क, एग्रो फूड पार्क, सोलर पार्क, बायोगैस प्रोजेक्ट और राज्य व केंद्र सरकार की स्टार्टअप एमएएसएएमई रजिस्टर्ड कंपनियों की योजनाओं को मिलकर लागू किया जाएगा। इससे न केवल उद्योगों का विकास होगा, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी क्षेत्रों के आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

लोहाना ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता पॉल्यूशन फ्री उद्योगों का विकास और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE