मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित समय सीमा में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं होता है या गैस वितरण से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उपभोक्ता अपनी शिकायत टोल-फ्री नंबरों पर दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि गैस वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता, विलंब या कालाबाजारी की शिकायत सामने आती है, तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।