BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 1:22 pm
KHABAR : कलेक्टर गर्ग ने वीसी के माध्यम से जांची पीएचसी-सीएचसी में ओपीडी के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति, प्रातः 9 से 2 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पीएचसी एवं सीएचसी केंद्रों में चल रही ओपीडी के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर गर्ग ने वीसी के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़कर यह जानकारी ली कि संबंधित केंद्रों पर कौन-कौन डॉक्टर उपस्थित हैं तथा कौन अनुपस्थित है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ एवं डॉक्टर ओपीडी के समय अनिवार्य रूप से केंद्र पर उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक ओपीडी के दौरान डॉक्टरों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। इस दौरान डॉक्टरों को अस्पताल से ही वीसी के माध्यम से जुड़ना होगा तथा वीडियो ऑन रखना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे केंद्र पर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सीधे कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा यह भी देखें कि सभी केंद्रों पर ओपीडी सुचारू रूप से संचालित हो रही है या नहीं।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी डॉक्टरों की उपस्थिति सार्थक एप पर दर्ज कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्रतिदिन की उपस्थिति एवं ओपीडी की रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रेषित की जाए।

जिले में वर्तमान में 41 पीएचसी केंद्र, 11 सीएचसी केंद्र एवं 176 सब-सेंटर संचालित हैं, जहां डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से कई केंद्रों से जुड़े डॉक्टरों से सीधे संवाद कर उनकी उपस्थिति और केंद्र पर उपलब्ध डॉक्टरों की जानकारी भी प्राप्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE