मंदसौर। वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर मंदसौर के पूर्व पार्षद विजय जी गुर्जर ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए गुर्जर समाज के निर्माणाधीन छात्रावास के लिए ₹21,000 का सहयोग प्रदान किया।
पूर्व पार्षद विजय गुर्जर ने यह सहयोग अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर अपने माता-पिता की स्मृति में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्रावास का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
गुर्जर समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने इस सहयोग के लिए विजय गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से छात्रावास निर्माण कार्य को मजबूती मिलेगी और समाज के विद्यार्थियों को भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।
समाजजनों ने भगवान श्री देवनारायण से उनके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया यह सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायक है।