उज्जैन। जिले के उन्हेल में श्री सांवलिया सेठ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में समाजसेवी बंजारा समाज के जिला पंचायत सदस्य बालाराम खिंची द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं 51 कन्याओं का निःशुल्क विवाह करवाने का संकल्प लिया है कथा के पहले गुरुवार को नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से इनके साथ श्रद्धालु सांवलिया जी सेठ को निमंत्रण देने पहुंचे साथ ही बंजारा खींची परिवार द्वारा सांवलिया सेठ को चांदी से बने गिट्टी मशीन एवं चांदी का डंपर भेंट किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सतीश मालवीय भागवताचार्य भीमाशंकर शास्त्री गौशाला गोलोकधाम के अध्यक्ष पंडित शिव गुरु शर्मा आदि वरिष्ठ लोगों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।