BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 3:02 pm
NEWS : पीपल की पूजा कर मनाया दशा माता का पर्व, महिलाओं ने परिवार की खुशहाली की कामना, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दशा माता के पर्व पर गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर पीपल की पूजा की और पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया।

शंकरपुरम क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर दशा माता से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक भक्ति गीत “दशा माता जी पगल्या मांडो म्हारे आंगण माई जी, भगत भाव से घणा पघावे म्हाने दर्शन दिज्यो जी...” गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में शंकरपुरम, शिव विहार, शिवपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने एक साथ मिलकर पीपल माता की पूजा की, दशा माता की कथा सुनी और व्रत रखकर पर्व को विधि-विधान से मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE